इंसानियत शर्मसार: युवक के गले में पट्टा डाल बनाया कुत्ता…कहा अब भौंको, देखें बदसलूकी का Video

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंसानियत शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने को लेकर एक युवक को कुत्ता बना उसे भौंकने पर मजबूर किया गया। यही नहीं हिंदू युवक के गले में पट्टा बांधकर उसे सड़क पर भी कुत्ता बना कर घुमाते रहे। वहीं अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोपी युवकों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि मामले की जांच कर 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ा जाए।

वहीं, युवक के गले में पट्टा डालकर कुत्ता बनाने के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के नाम समीर, साजिद और फैजान है। पीड़ित विजय रामचंदानी की शिकायत पर ये कार्रवाई हुई है।  पुलिस का कहना है कि मामले में तत्काल कार्रवाई की गई। आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |