शाजापुर जिले में नेशनल हाईवे 52 पर एक यात्रियों को लेकर आ रही बस डिवाइडर से टकरा गई हालांकि इसमें यात्री पूर्ण रूप से सुरक्षित है लेकिन बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड के आरक्षक हेमेंद्र सिंह जादौन और पायलट संजीव सूर्यवंशी मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि सारंगपुर की तरफ से शाजापुर की ओर स्लीपर बस आ रही थी वह उकावता चौकी के आगे डिवाइडर से टकरा गई जिस पर मौके पर डायल हंड्रेड पहुंचकर मोर्चा संभाला बस में आगे की ओर नुकसान हुआ है यात्री पूर्ण रूप से सुरक्षित है यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई