नूरी की दावेदारी के बाद उज्जैन कांग्रेस अध्यक्ष का विवादित ऑडियो वायरल,मचा घमासान

उज्जैन। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी 4 से 5 महीने का वक्त बाकी है, लेकिन उससे पहले कांग्रेस में टिकट लेने और मिलने की बात को लेकर अब नेता एक दूसरे पर कटाक्ष करने से बाज नहीं आ रहे हैं. वहीं उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया का ऑडियो वायरल होने से भूचाल आ गया है, जिसमें वे कांग्रेस नेत्री नूरी खान द्वारा अपने समर्थकों के साथ कमलनाथ के मिलने से नाराज दिख रहे हैं. इस ऑडियो में पूर्व शहर अध्यक्ष बटुक शंकर जोशी के साथ और लोगों के बारे में भदौरिया आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ये भी कह देते है कि कोई मुस्लिम नेता धार्मिक नगरी के अंदर टिकट नहीं ला पाएगा. मालवा अभीतकइस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

-कांग्रेस नेता ने अपने कार्यकर्ताओं को बोले अपशब्द: उज्जैन में अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस के कई नेता ऐसे हैं जो अपने आप को दावेदार समझ रहे हैं. बात करें उज्जैन उत्तर से कांग्रेस के नेता विक्की यादव ने समझा है कि वहां से वे विधायक का टिकट लेकर आएंगे तो वे अलग-अलग जगह अपना प्रचार-प्रसार कर अपनी दावेदारी दिखाने में लगे हैं. वहीं माया राजेश त्रिवेदी भी उज्जैन उत्तर से अपनी दावेदारी जताने में लगी हुई हैं.इसी बीच उज्जैन उत्तर से लगातार टिकट की दावेदारी कर रही कांग्रेस नेता नूरी खान 15 जून को करीब 115 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं (9 पार्षद, 2 ब्लॉक अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष, ब्राह्मण, बैरवा, वाल्मीकि समाज) के अलावा अन्य पदाधिकारियों को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ के पास अपनी दावेदारी पेश करने गई थी. 2 दिन बाद शनिवार को एक आपत्तिजनक ऑडियो वायरल हुआ है. ऑडियो कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया का बताया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बटुक शंकर जोशी और नूरी खान सहित कई कांग्रेस के नेताओं के बारे में बातें कर रहे हैं.

पार्टी प्लेटफार्म पर बात करेंगी नूरी:वायरल ऑडियो पर नूरी खान का कहना है कि “ऑडियो के बारे में पता चला है, जिसमें उज्जैन शहर अध्यक्ष ने इस तरह की भाषा का उपयोग किया है, जो की काफी गंभीर है. इस तरह की बात मैं पार्टी प्लेटफार्म पर रखूंगी ना की सार्वजनिक.”किसी के बारे में कुछ नहीं बोले भदौरिया? हालांकि जब वायरल ऑडियो के बारे में उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया से पूछा गया तो उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा कि “ये फर्जी ऑडियो मेरी नहीं है, ना ही मेरी ओर से किसी को ऐसा नहीं बोला गया है. चुनाव के चलते बीजेपी ने ऑडियो बनाकर वायरल कर मेरी छवि धूमिल करना चाही है.”

– आज साब ने मुझसे पूछा कि न्यूसेंस किसने फैलाया तो मैंने कहा उज्जैन में एक ही न्यूसेंस नेता है,अभी हाल ही में बात हुई तो उन्होंने कहा कि इसको समझाया नहीं तो, मैंने कहा कितना समझाएं न्यूसेंस है।

– वहां नूरी को बोला क्या, यह कि तुम्हें टिकट दे देंगे। डॉक्टर साहब से बोलों कि थोड़ा मजबूत हो तुम्हारे दोनों दुश्मन चुनाव लड़ रहे हैं। उज्जैन दक्षिण से राजेंद्र वशिष्ट लड़ रहा है और उत्तर से माया का लगभग लगभग फाइनल है। मैं बता रहा हूं तुमको।

– अब उसका टिकट सिर्फ मैं ही काट सकता हूं। सुनो यह डॉक्टर की औकात है ना जो मैं बोल रहा हूं जीरो हो गई है जीरो, ताकत लगा लेगा तो भी वहां पर कुछ कर नहीं पाएगा।

– जब तू रवि भदौरिया को नहीं समझ पाया तो तुझे कौन पूछ रहा है वहां पर। मैं तो डंके की चोट पर बोलता हूं, रवि भदोरिया को उंगली करी तो पूरा डंडा कर दूंगा, भले मेरा कुछ नहीं हो पाए।

– कल के बाद ऐसा इंजेक्शन दूंगा कि दर्द इतना होगा कि कहीं अटैक ना आ जाए। यह आदमी अपने लोगों को खत्म करता है। आज तुम सब गए ना लेकिन नूरी खान का टिकट नहीं हो रहा है वहां पर ध्यान रखना, कोई मुस्लिम नेता धार्मिक नगरी के अंदर टिकट नहीं ला पाएगा। चिंता मत करो इसका इलाज कर दूंगा। सब का इलाज आज ही कर देंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |