वादे हर कोई करता है, लेकिन मोदी सरकार का ‘‘मजबूत पहलू” वादों को पूरा करना है: जयशंकर

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि लोगों से वादे हर कोई करता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार का ‘‘मजबूत पहलू” यह है कि वह दी गई समयसीमा में सेवाएं उपलब्ध कराती है और परियोजनाओं को पूरा करती है। उन्होंने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों तक पहुंचने के अभियान ‘संपर्क से समर्थन’ के तहत यहां बदरपुर में आयोजित एक समारोह में यह बात कही।

जयशंकर ने बदरपुर में राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) के तापीय विद्युत संयंत्र क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इको पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव के बाद, वे (लोगों से किए वादों को) भूल जाते हैं, लेकिन मोदी सरकार में लोग आज (सेवाओं को उपलब्ध होते और परियोजनाओं को) पूरा होते देख रहे हैं।” दक्षिण दिल्ली से सांसद और भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि इको पार्क का उद्घाटन दिसंबर में किए जाने की योजना है। जयशंकर ने इस परियोजना के लिए एनटीपीसी और इस तरह की हरित परियोजना पर काम करने के लिए पार्टी सांसदों और स्थानीय नेतृत्व की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘यह इको पार्क दिल्ली के लिए नए फेफड़े की तरह होगा। मैं उन सभी को बधाई देता हूं जो इस परियोजना का हिस्सा हैं। यह न केवल प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा, बल्कि इसके आसपास आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर लोगों के जीवन को भी आसान बनाएगा। मोदी सरकार सिर्फ वादे नहीं करती। यह जो काम शुरू करती है उसे एक निश्चित समयसीमा में पूरा करती है।” बाद में, जयशंकर ने मीडिया से कहा कि वादे तो हर कोई कर सकता है, लेकिन मोदी सरकार का ‘‘मजबूत पहलू” वादों को ‘‘पूरा करना” है। जयशंकर ने कहा, ‘‘मोदी सरकार के लिए ‘विकास’ पहली प्रतिबद्धता है, इसलिए यह प्रतिबद्धताओं का ‘तीर्थ’ है।”

भाजपा ने ‘विकास तीर्थ यात्रा’ का आयोजन किया है, जो बदरपुर के इको पार्क से शुरू हुई और जयशंकर तथा भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए। मंत्री ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि बदरपुर के लोग यह भी देखेंगे कि ‘‘कौन सी सरकार काम करती है और कौन सी सरकार केवल वादे करती है।” उन्होंने कहा कि एक विदेश मंत्री के रूप में ‘‘मैं आपसे कह सकता हूं कि मैं दुनिया भर के देशों की यात्रा करता हूं, कई शहरों और राजधानियों को देखता हूं।” उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों को भारत में लाया जाए। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का भी दृष्टिकोण यही है कि ‘‘जब भी वह विदेश में कोई ऐसा काम देखते हैं, जैसे नदी की सफाई या स्टेशन का निर्माण या नयी तकनीक को अपनाना, तो वह उन सर्वोत्तम तरीकों को भारत में भी लाना चाहते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |