इंदौर: इंदौर के पलासिया थाने पर अपनी मांगों को लेकर पहुंचे बजरंग दल व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर दिया था। इस पर इंदौर पुलिस कमिश्नर द्वारा थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है। दरअसल नाइट कल्चर को लेकर बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पलासिया थाने पहुंचे थे लेकिन काफी देर तक जब कोई अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया।
दरअसल बजरंग दल के कार्यकर्ता अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर थाने पहुंचे थे। पुलिस कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि नाइट कल्चर और पबों में हो रही नशाखोरी को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता थाना प्रभारी से मिलने पहुंचे थे। लेकिन, कई घंटों तक चक्काजाम किए जाने के बाद शहर के जो हालात हो गए थे, जिसके बाद पुलिस द्वारा यह एक्शन लिया गया। घटना में 4 पुलिसकर्मी घायल होने की बात सामने आई है। वहीं पुलिस द्वारा 11 संगठन के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया था। जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। घटना को लेकर भोपाल में गृह मंत्री द्वारा दिए गए बयान के बाद एडीजी स्तर के अधिकारी द्वारा जांच किए जाने की बात सामने आ रही है
वही पूरी घटना को लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस मुख्यालय से जांच होना प्रस्तावित है। घटना को लेकर सीपी द्वारा यह भी बताया गया कि भोपाल से इस मामले को लेकर एडीजे स्तर के अधिकारी इंदौर आएंगे और पूरे मामले की जांच के बाद ही इस घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा ओर इस पूरे मामले में थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है।