मणिपुर हिंसा को लेकर राहुल गांधी का BJP पर तीखा प्रहार, कहा- शांति बहाली के लिए वहां सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजा जाए

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में हिंसा को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि शांति बहाली के लिए वहां एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजा जाए। साथ ही उन्होंने मणिपुर के हर दिल में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के विषय पर पूरे देश को निराश किया है और वह पूरी तरह खामोश हैं

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा की नफरत की राजनीति के कारण मणिपुर 40 दिनों से जल रहा है जिस वजह से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री ने भारत को निराश किया है और वह पूरी तरह चुप हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘हिंसा के इस चक्र को बंद करने और शांति बहाली के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश में भेजा जाना चाहिए। चलिए ‘नफरत का बाजार’ बंद करते हैं और मणिपुर के हर दिल में ‘मोहब्बत की दुकान खोलते हैं।”

मणिपुर में एक महीने पहले मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच हुई जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। राज्य में शांति बहाल करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। मणिपुर के 11 जिलों में कर्फ्यू लागू है, जबकि इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं। गौरतलब है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें हुई थीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |