2024 में बीजेपी 350 से अधिक सीट जीतेगी, नरेन्द्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 350 से अधिक सीट जीतेगी क्योंकि लोग चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लें। ‘मोदी (सरकार) के नौ साल’ पर यहां संवाददाता सम्मेलन के अवसर पर एक बातचीत में मौर्य ने कहा कि सरकार यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे पार्टी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर चुप नहीं है तथा जांच चल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के सिपाही के तौर पर मेरी और भारत के सभी नागरिकों की इच्छा है कि 350 से अधिक सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार शपथ लें।” उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 80 में से 75 सीट जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी आम चुनाव में महाराष्ट्र में भी भाजपा (48 में से) 45 सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की सत्ता की ‘तड़प’ जल्द खत्म नहीं होगी, क्योंकि भारत की आजादी के सौ साल पूरे होने तक यानी 2047 तक ‘सर्वत्र कमल खिला रहेगा’।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एकता को मजबूत करने के लिए इस महीने के उत्तरार्ध में विपक्षी दलों की बैठक बुलाने की पहल के बारे में पूछे जाने पर मौर्य ने कहा कि कुमार के जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) और सत्तारूढ़ गठबंधन में ‘अफरातफरी’ जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव में बिहार में कुमार की पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जदयू की गठबंधन सरकार है।

मौर्य ने कहा, ‘‘वह (नीतीश) प्रधानमंत्री पद का सपना देख रहे हैं, लेकिन खबरें बताती हैं कि शायद उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाएगी। वह विचलित हैं। मैं सुझाव दूंगा कि योग दिवस पर वह योग करें, यह परेशानी दूर हो जाएगी।” उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब बिहार में विधानसभा चुनाव होंगे, तब भाजपा वहां सरकार बनाएगी। बृजभूषण शरण सिंह के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘जांच चल रही है और एसआईटी का गठन किया गया है। जांच के आधार कार्रवाई की जाएगी।

देश ना केवल महिला पहलवानों, बल्कि सभी बेटियों का सम्मान करता है तथा भाजपा उनके लिए संघर्ष करेगी।” समान नागरिक संहिता के बारे में पूछे जाने पर मौर्य ने कहा कि भाजपा अनुच्छेद 370 की समाप्ति, भव्य राममंदिर के निर्माण और समान नागरिक संहिता को लागू करने के पक्ष में हमेशा से खड़ी रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ 22वें विधि आयोग ने देश के लोगों से समान नागरिक संहिता पर सुझाव मांगे हैं। मैं उनसे सुझाव देने की अपील करता हूं ताकि यह काम तेजी से हो पाये।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |