रीवा: पालतू कुत्ते की गोली मारकर हत्या, भौंकने से परेशान युवक ने दी दर्दनाक मौत

रीवा: रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक पालतू कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कुत्ता अक्सर युवक को देखकर भौंकने लगता था उसके भौंकने से गुस्साए युवक ने गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दिल को दहला देने वाली यह घटना रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है‌। यहां एक पालतू कुत्ते को सनकी युवक ने गोली मार दी। आरोप है कि डॉगी आरोपी शख्स को देखकर अक्सर भौंका करता था। हर रोज की इस आदत से गुस्साए युवक ने घर से पिस्टल लाकर उसपर फायरिंग कर दी। गोली कुत्ते की गर्दन में लगी थी जिसकी वजह से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की सूचना डायल 100 पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस टीम के साथ एसडीओपी नवीन तिवारी पहुंचे और घटना की जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, पिपरी निवासी अरुण प्रसाद द्विवेदी के पालतू कुत्ते को गांव में रहने वाले प्रिंस मिश्रा नाम के एक युवक ने मंगलवार की शाम तकरीबन 6 बजे गोली मार दी। कुत्ते के मालिक ने बताया कि आरोपी प्रिंस मिश्रा अपराधी प्रवृत्ति का है। पिछले लंबे समय से वह अवैध कार्य में लिप्त है कई बार चोरी की नियत से उनके घर में घुसने की कोशिश भी की है। प्रिंस मिश्रा जब भी घर के पास से गुजरता था उसी दौरान उनका कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगता था। आरोपी प्रिंस मिश्रा कई बार पीड़ित परिवार को व्हाट्सएप पर मैसेज करके उनके पालतू कुत्ते को जान से मारने की धमकी दे चुका था।

मंगलवार की शाम को वह फिर घर के पास से गुजरा था। इस दौरान प्रिंस को देखकर कुत्ते ने फिर से भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते के भौंकने से गुस्साए युवक अपने घर गया और वहां से पिस्टल निकालकर लाया इतने में देखते ही देखते उसने सरेआम गांव वालों की उपस्थिति में कुत्ते पर फायरिंग कर दी। गोली कुत्ते की गर्दन पर लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा घटना के बाद डरे सहमें पीड़ित परिवार ने डायल 100 को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ एसडीओपी नवीन तिवारी मौक़े पर पहुंच गए। पुलिस देखा कि गोली लगने से घायल हुआ कुत्ता बुरी तरह जख्मी था और उसकी सांसे अटक अटक कर चल रही थी। पुलिस ने तत्काल पशु चिकित्सक को सूचना देकर मौके पर बुलाया और कुछ समय बाद उसका उपचार शुरू किया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |