चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत: दिल्ली में भी दिखेगा चक्रवात बिपारजॉय का असर: IMD

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। इससे पहले, निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि अरब सागर में जोर पकड़ रहे चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव के कारण दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे, जबकि न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 55 फीसदी दर्ज की गई। विभाग ने कहा कि शहर में 18 और 19 जून को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। बुधवार को बारिश का कोई पूर्वानुमान न होने के बावजूद द्वारका सहित दिल्ली के कुछ स्थानों पर पानी बरसा था। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली वासियों को अगले कुछ दिनों तक गरज के साथ छींटे पड़ने या हल्की बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। आईएमडी के मुताबिक, 20 जून तक राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |