सतपुड़ा भवन में आग की घटना की जाँच रिपोर्ट 3 दिन में प्रस्तुत करें : मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक

भोपाल : मंगलवार, जून 13, 2023,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सतपुड़ा भवन में लगी आग की घटना की जाँच रिपोर्ट 3 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि यह संतोष की बात है कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शासकीय कार्य प्रभावित न हो इस उद्देश्य से जो कार्यालय आग से प्रभावित हुए हैं, उन्हें अन्य भवनों में शिफ्ट कर तत्काल कार्य आरंभ किया जाए। शासकीय दस्तावेजों को डिजिटली रिट्रीव कर रिकॉर्ड संधारित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना पर उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्देश दिए। निवास कार्यालय भवन समत्व में हुई बैठक में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी और मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना न हो इसके लिए फायर सेफ्टी ऑडिट की पुख्ता व्यवस्था की जाए। यह भी सुनिश्चित करना आवश्यक है कि सभी बहुमंजिला इमारतों के चारों ओर फायर फाइटिंग सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए स्थान उपलब्ध हो। बैठक में जानकारी दी गई कि आग पर नियंत्रण के लिए सेना, सीआईएसफ, भेल और एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीमों को सक्रिय किया गया था। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह श्री राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव श्री नीरज मंडलोई, श्रीमती पल्लवी जैन गोविल, श्री सुखबीर सिंह उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |