प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ट्वीट करते हुए आदेश जारी किया और लिखा कि विद्यार्थियों के लिए 15 जून 2023 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था।
वर्तमान में भीषण गर्मी एवं तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों के लिए दिनांक 19.06.2023 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :