DRG-BSF की संयुक्त टीम पर नक्सलियों ने की फायरिंग, जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो जंगल की ओर भागे

कांकेर: डीआरजी और बीएसएफ के संयुक्त पार्टी गश्त पर निकली थी। इस दौरान छोटे बेठिया क्षेत्र अंतर्गत आलदंड के जंगल में माओवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही दोनों तरफ से मुठभेड़ हुई। वही डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी की जवाबी कार्रवाई को देखते हुए माओवादी जंगल की तरफ भागे।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात को गश्त से लौटते वक्त नक्सलियों ने फायरिंग की जिसके जवाब में डीआरजी और बीएसएफ के टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की भागे थे। उन्होंने पांच दिन पूर्व इसी क्षेत्र में अलग अलग जगह में कुल 8 वाहनों को आग के हवाले किया था। तब पंजाब केसरी न्यूज़ ने ग्राउंड जीरो में जा कर रिपोर्टिंग किया था उस समय मिली जानकारी के अनुसार कहा गया था कि 20 से 25 नक्सलियों ने वाहनों को आगजनी की थी। आज की मुठभेड़ में भी यही बात सामने आई है। इस दौरान सोमवार सुबह लगभग 7:00 बजे बीनागुण्डा के पास पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में 1 महिला माओवादी की शव सहित 01 नग 303 बोर रायफल बरामद किए गए। मुठभेड़ स्थल के पास इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। जिला कांकेर के थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में आरकेबी डिवीजन सचिव, मेंढकी एलओएस कमाण्डर के साथ करीब 20-25 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सोमवार को थाना छोटेबेठिया से कांकेर जिला के डीआरजी और बीएसएफ 132 बटालियन की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए कोटरी नदी के पूर्वी क्षेत्र के ग्राम आमातोला, बिनागुण्डा एवं कालपर की ओर गश्त सर्चिंग करने के लिए रवाना हुई थी। पूरी घटना की बस्तर आईजी पी सुंदरराज में पुष्टि की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |