बिना प्लान के निर्माण कर जनता के खून पसीने की कमाई यू बर्बाद करना बिल्कुल बर्दाश्त नही करेंगे, देवास ब्रिज मामले में मीडिया से बोले इम्तियाज शेख

देवास। देवास शहर क्या प्रायोगशाला है, देवास में ब्रिज पर टू व्हीलर बंद करना कहा का न्याय हैं। क्या ब्रिज बनाने से पहले टेक्निकल टीम के इंजीनियरों द्वारा इस बात का ध्यान नही रखा गया था कि इस ब्रीज़ पर सभी तरह के वाहन चलेंगे, यह बात देवास के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज शेख उर्फ भल्लू भाई ने मालवा अभीतक से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि करोड़ो रूपये खर्च करने के बाद प्रयोग किए जा रहे है। ब्रिज़ बनाने से पहले इन बातों का ध्यान क्यो नही रखा गया। ब्रिज़ बनाने के पहले तो बड़ी टेक्निकल बाते की जा रही थी कि देवास में अनोखा ब्रीज़ बना है, क्या हमारे पास का शहर इंदौर में रोज नए नए ब्रीज़ का निर्माण किया जा रहा हैं उनसे सीखने की जरूरत हैं। भोपाल चौराहे पर रोटरी का निर्माण बार बार तोड़ कर प्रायोग किया जाता हैं।
आखिर ऐसा क्यों कॉंग्रेस पार्टी इस निर्णय का विरोध करती हैं
हम याद दिलाना चाहते है स्व प्रकाशचंद्र सेठी ने इंदौर के विकास की आधारशिला रखी थी। लगभग 40-50 वर्षों पूर्व उनके द्वारा बनवाये गये रीगल ब्रिज, कृष्णपुरा ब्रिज का निर्माण आज के विकसित इंदौर को धयान में रखकर किया गया था। अगर उनकी सोच व्यापक और सकारात्मक नहीं होती तो ये ब्रिज 10 या 15 वर्षों पूर्व ही तोडऩा पड़ते। वहीं प्रशासन ने ब्रिज पर दो पहिया वाहनों को प्रतिबंधित और नीचे सर्विस रोड पर फ़ोर व्हीलर की आवाजाही पर कोई रोक नहीं। यदि ऐसा विसंगतिपूर्ण जबरन का ब्रिज यदि 5 वर्ष बाद यातायात के और बढऩे तथा दुर्घटना वृद्धि होने से तोडऩे की स्थिति बन जाएगी तो हम शहर की जनता को क्या जवाब देंगे। आने वाली पीढिय़ा शायद ही हमे माफ़ करेगी, क्योंकि यह गलती जिम्मेदारों ने जानबूझकर की है। इसका प्रायश्चित हम सब को आज नहीं तो कल करना ही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |