गुजरात में ATS का बड़ा एक्शन: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहे एक महिला समेत 4 गिरफ्तार

गांधीनगर:  गुजरात ATS के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी। गुजरात पुलिस के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने गुजरात के तटीय शहर पोरबंदर से एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन से जुड़े एक विदेशी नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एटीएस की एक विशेष टीम पिछले कुछ दिनों से पोरबंदर और आसपास के इलाकों में विशेष अभियान के लिए सक्रिय थी.

सूत्रों ने आज कहा, अपने अभियान के दौरान, एटीएस ने आतंकवादी संगठन से जुड़े एक विदेशी नागरिक और एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक,   गिरफ्तार किए गए लोगों के अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से संबंध हैं।

सूत्रों ने कहा कि एटीएस के अभियान का नेतृत्व डीआईजी दीपेन भद्रन कर रहे थे, जो अन्य अधिकारियों के साथ कल से पोरबंदर में हैं। गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते के डीआईजी दीपेन भद्रन सहित अधिकारियों का एक बड़ा काफिला पोरबंदर में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आईजी सहित अधिकारी यहां सीक्रेट ऑपरेशन के सिलसिले में हैं। अधिकारियों का काफिला पोरबंदर स्थित स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के दफ्तर पहुंचा, जहां एटीएस ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन पूरा कर लिया है।

एटीएस सूत्रों ने बताया कि एटीएस ने पोरबंदर से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एटीएस सूत्रों ने बताया कि अभियान में डीआईजी दीपन भद्रन, एसपी सुनील जोशी, डीवाईएसपी केके पटेल, डीवाईएसपी शंकर चौधरी समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। एटीएस सूत्रों ने कहा, “विदेशी नागरिकों से जुड़े सभी स्थानीय लोगों पर भी जांच तेज कर दी गई है। आज एटीएस या गुजरात पुलिस के शीर्ष अधिकारी पूरे ऑपरेशन के बारे में घोषणा कर सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |