बृजभूषण के घर पहुंची महिला रेसलर, विनेश और बजरंग बोले- सीन रिक्रिएट के लिए ले गई पुलिस, समझौते की बात गलत

नई दिल्ली/ लखनऊ:  यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं। शुक्रवार को एक महिला पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के दिल्ली स्थित घर पहुंची। जहां रेसलर पुलिस टीम के साथ करीब 15 मिनट तक बृजभूषण के घर पर रहीं। दिल्ली पुलिस के DCP ने बताया- महिला पहलवान को जांच के लिए ले जाया गया था।इस मामले में बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने कहा कि महिला पहलवान पुलिस इन्वेस्टीगेशन के लिए क्राइम सीन पर गई थीं, लेकिन मीडिया में बताया गया कि वे समझौता करने गई हैं। बृजभूषण की यही ताकत है। वह बाहुबल, राजनीतिक ताकत और झूठे नैरेटिव चलवाकर महिला पहलवानों को परेशान कर रहा है। उसकी गिरफ्तारी जरूरी है। इधर, सांसद बृजभूषण सिंह से जब जांच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मेरे पास कोई नहीं आया।

इस बीच, एक इंटरनेशनल रेफरी जगबीर सिंह ने दिल्ली पुलिस को दिए बयान में कहा कि इवेंट में बृजभूषण पहलवानों को छू रहे थे। महिला रेसलर असहज नजर आ रही थी। उसने बृजभूषण को धक्का भी दिया था। ऐसा लगता है कि उस दिन कुछ तो गलत हुआ। दूसरी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि 2013 में जूनियर एशिया चैंपियनशिप की बात है, जो फुकेट थाईलैंड में खेली गई थी। वहां भी बृजभूषण और उसके साथियों ने शराब के नशे में बच्चियों को उन जगह छुआ था, जहां से नहीं छूना चाहिए था। उस घटना से पहले बृजभूषण ने बच्चियों को इंडियन फूड खिलाने की बात कही थी, लेकिन डिनर से पहले बृजभूषण और उनके साथियों ने शराब पी थी।

बृजभूषण के खिलाफ 6 महिला पहलवानों ने यौन शोषण का केस दर्ज कराया था। दिल्ली पुलिस ने 2 महिला रेसलर, एक इंटरनेशनल रेफरी और एक कोच के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस को दिए बयान में 2010 की कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट अनीता ने भी पहलवानों के दावों की पुष्टि की। अनीता ने कहा- महिला पहलवान ने बताया था कि बृजभूषण ने उसे कमरे में बुलाकर जबरन गले लगाया। वो पहलवान मेरे आगे रो पड़ी थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |