अगर ‘गांधी’ के देश को ‘गोड़से’ का बनने से रोकना है, तो हमें एकजुट होना होगा: महबूबा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि अगर ‘गांधी’ के देश को ‘गोड़से’ का देश बनने से और विनाश से बचाना है, तो एकजुट होने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। सुश्री मुफ्ती ने कहा कि जम्मू के लोगों को कश्मीर के साथ एकजुट होना चाहिए क्योंकि लेह अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कारगिल के साथ एकजुट है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां चुनाव महत्वपूर्ण हैं, वहीं उनके लिए लोगों के अधिकारों को सुरक्षित करना अधिक महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, चुनाव महत्वपूर्ण हैं, लेकिन लोगों के अधिकार (सुरक्षित करना) और शक्तियां, जो उनके संवैधानिक अधिकार हैं वो छीने जा रहे हैं, मेरे लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं।” समाचार एजेंसी कश्मीर न्यूज़ ऑब्जर्वर (केएनओ) के मुताबिक, महबूबा ने कहा, लेह और कारगिल के लोगों ने नयी दिल्ली को उनके सामने झुका दिया। भारतीय जनता पार्टी ने दूरियां पैदा की हैं और कश्मीर और जम्मू दोनों के लोगों को उन दूरियों को कम करने के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा, लेह और कारगिल के लोगों ने एकजुट होकर भाजपा की दिल्ली सरकार को अपनी नौकरियों और ज़मीनों की सुरक्षा के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे क्षेत्र की पहचान के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे, अपने सामने झुका दिया।

 सुश्री मुफ्ती ने कहा कि वह चाहती हैं कि लोग जानें कि भाजपा उनका इस्तेमाल कर रही है और यह कि पीडीपी जम्मू-कश्मीर के लोगों के वास्तविक हित में बोलने वाला सबसे अच्छा मंच है। उन्होंने कहा,‘‘कई पत्रकार और धार्मिक नेता जेल में हैं।

मौलाना रहमतुल्लाह कासमी को एनआईए ने तलब किया है, कोई मौलिक अधिकार नहीं हैं।” सुश्री मुफ्ती ने कहा कि जब वह सत्ता में थीं, तो उन्हें जम्मू-कश्मीर के दोनों क्षेत्रों के लिए समान एम्स संस्थान, स्मार्ट सिटी और मेडिकल कॉलेज मिले और उनका कभी भी किसी क्षेत्र के प्रति उदासीन द्दष्टिकोण नहीं रहा। उन्होंने कहा,‘‘वे शरारत करना चाहते हैं और मेरा प्रयास है कि जम्मू से अधिक से अधिक लोग पीडीपी में शामिल हों और हमारी समस्याओं को उजागर करने के लिए लेह और कारगिल जैसे कश्मीर के साथ एकजुट हों।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |