कांग्रेस के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या: अधीर रंजन चौधरी ने कहा- TMC के गुंडों ने हमला किया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि हत्या के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) का हाथ है। मृतक फूलचंद शेख (45) के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि जब शेख रतनपुर गांव में ताश खेल रहे थे, तब टीएमसी के गुंडों ने उन पर हमला किया।

पुलिस के अनुसार, शेख को कंडी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। हमले में दो अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, टीएमसी ने इस घटना में अपनी किसी भूमिका से इनकार किया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और इस सिलसिले में दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “यह स्पष्ट संकेत है कि टीएमसी बाहुबल का इस्तेमाल कर पंचायत चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। अगर टीएमसी बुलेट (गोली) से जीतना चाहती है तो बैलेट (मतपत्रों) का क्या फायदा।” आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के पहले दिन शेख की हत्या कर दी गई। चौधरी ने दावा किया, “टीएमसी पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रही है।

 मुर्शिदाबाद जिला कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि शेख को छह गोलियां लगीं। उन्होंने दावा किया कि दो घायल व्यक्ति भी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। वहीं, टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने दावा किया कि हत्या का कारण निजी रंजिश है और कांग्रेस इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |