ये भगवा रंग गाने वाली शहनाज अख्तर की आज रतलाम में भजन संध्या… रानी जी मंदिर चौराहे पर होगा आयोजन

रतलाम: ये भगवा रंग… फेम गायिका शहनाज अख्तर की रतलाम में पहली बार आज 10 जून को भजन संध्या होने जा रही है। आज शाम 7 बजे से बाबा महाकाल के सुमधुर भजनों के साथ धानमंडी रानी जी मंदिर चौराहा भगवामय होगा। स्वामी विशुद्धानंद गिरी परमहंस 1008 अखंड परम आश्रम नागेश्वर रोड बदनावर धार मध्य प्रदेश हरिद्वार वाले के मुख्य आतिथ्य में भजन संध्या होगी।

रतलाम जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा आयोजित भजन संध्या में गायिका शहनाज अख्तर अपने सुरों के माध्यम से शहरवासियों को भक्ति के रस में सरोबार करेंगी। भजन संध्या को लेकर भव्य तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। महिला एवं पुरुष के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। भजन संध्या में दो बड़ी एलसीडी भी लगाई जाएगी। भजन संध्या में शामिल होने वाले धर्मप्रेमी जनता को फरियाली खिचड़ी व शरबत की प्रसादी वितरित की जाएगी। बाबा महाकाल के साथ-साथ मैया के दीवानों ने दरबार सजाया है…,छूम छूम छननन बाजे मैया पाओ पैजनिया जैसे आदि भजनों व गीतों की प्रस्तुति देने वाली सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर ने रतलाम में होने वाली विशाल भजन संध्या को लेकर वीडियो जारी कर जनता से भजन संध्या में शामिल होने का आग्रह किया है। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ ने बताया भजन संध्या में महिला एवं पुरुष के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार ने शहर सहित जिले की धर्मप्रेमी जनता से भजन संध्या में सपरिवार शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |