रोजगार सहायक ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो लोहे की रॉड से पीटा, आरोपी फरार

छतरपुर: छतरपुर के राजनगर थाना (Raj Nagar Police Station) क्षेत्र अंतर्गत बम्हौरी बहादुर जू पंचायत (Bamhori Bahadur Zoo Panchayat) में एक दलित शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां शराब के लिए कुछ बदमाशों ने एक रोजगार सहायक को लोहे की रॉड से पीट डाला। इस मामले से नाराज रोजगार सचिव संगठन (Employment Secretary Organization) ने ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर जनपद सीईओ और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

रोजगार सचिव और पीड़ित हरिशंकर अहिरवार (harishankar ahirwar) ने बताया कि वह बहादुर जू ग्राम पंचायत में पदस्थ है। बीते रोज गांव में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के अंतर्गत स्वीकृति पत्र का वितरण कर रहा था, तभी नवादा गांव के असामाजिक तत्व अमित पटेल और ओमप्रकाश सिंह यादव ने उसे कट्टा दिखाकर शराब के लिए पैसे मांगे, जब सचिव ने इनकार किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ लोहे की रॉड और डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रोजगार सहायक के साथ सहायक सचिव संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर एवं अन्य सदस्यों ने राजनगर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। वहीं इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 353, 332, 294, 323, 506, 34 के तहत हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |