छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता के बिगड़े बोल, मंच से अधिकारियों को हड़काया

मनेंद्रगढ़ह: पूर्व विधायक ने फिल्मी डायलॉग में अधिकारियों को फरमान सुनाते हुए कहा कि ‘दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shanker Mishra) रिश्ते में तुम्हारा बाप लगता हैं’. भरतपुर विधानसभा (bharatpur vidhansabha) में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्रा की गिरफ्तारी और जमानत के बाद सियासत शुरू हो गई है. यहां पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल (shyam bihari jaiswal) का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे पुलिसकर्मियों को अपशब्द कह रहे हैं. वहीं इस वायरल वीडियो में पूर्व विधायक श्याम बिहारी कह रहे है कि दुर्गा शंकर मिश्रा 3 बार के उपाध्यक्ष हैं और इनको एसडीएम और तहसीलदार ‘हू आर यू’ बोलते हैं.

श्याम बिहारी ने अफसरों से कहा उपाध्यक्ष का नाम दुर्गा शंकर है, ‘रिश्ते में तेरा बाप लगता है’. इन्हें क्षेत्र का बच्चा-बच्चा जानता है. श्याम बिहारी ने अधिकारियों पर हमला करते हुए कहा कि यहां 5 और 10 हजार रुपए में वन अधिकार पट्टा देते हो. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व विधायक श्याम बिहारी ने कहा, खुलेआम कांग्रेस के गुंडे मर्डर कर देते हैं. पुलिस के अधिकारियों को भरे मंच से अपशब्द कहते हुए उन्होंने कहा, तुमको शर्म नहीं आती! अरेस्ट करने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ता है.

ये है पूरा मामला 

भरतपुर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्रा पर तहसीलदार से गाली गलौज करने को लेकर पुलिस ने अपराध दर्ज कर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जहां 8 तारीख को दुर्गा शंकर मिश्रा की जमानत के बाद भाजपा नेताओं ने जनकपुर में उनका भव्य स्वागत किया थ, साथ ही भरे मंच से क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरों और अधिकारियों पर भाजपा के नेताओं नाराजगी भी जताई थी और तहसीलदार एसडीएम समेत पुलिस के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |