Breking 14 दवाई के विक्रय-निर्माण एवं वितरण पर रोक

शाजापुर
—-
भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अधिसूचना के अनुसार राज्य के खाद्य एवं औषधीय प्रशासन विभाग द्वारा मानव उपयोग के लिये 14 ओषधीयों के मिश्रण वाली दवाईयों के विक्रय, विनिर्माण एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है।

औषधी निरीक्षक ने बताया कि रोक लगाई गई दवाओं में 1. निमेसुलाइड पैरासिटामोल डिसपर्सिबल टैब, 2. एमोक्सोलीन, ब्रोमहेक्साइन, 3. फोल्कोडाइन, प्रोमेथेजीन, 4. क्लोरफेनिरेमाइन मेलिएट, डीक्ट्रोमेथोरफेन, गुआफेनेसिन, अमोनियम क्लोराइड, मेंथोल, 5. अमोनियम क्लोराइड, ब्रोमहेक्साइन, डेक्सट्रोमेथोर्फान, 6. क्लोरफेनिरेमाइन मेलिएट, कोडीन सीरप, 7. ब्रोमहेक्साइन, डीक्ट्रोमेथोरफेन, अमोनियम क्लोराइड, मेंथोल, 8. डीक्ट्रोमेथोरफेन, क्लोरफेनिरेमाइन मेलिएट, गुआफेनेसिन, अमोनियम क्लोराइड, 9. पैरासिटामोल, ब्रोमहेक्साइन, फेनइलफ्राइन, क्लोरफेनिरेमाइन, गुआफेनेसिन, 10. सेलबुटामोल, ब्रोमहेक्साइन, 11. क्लोरफेनिरेमाइन, कोडीन फास्फेट, मेंथोल सीरप, 12. फिनटोएन, फिनोबार्बीटोन सोडियम, 13. अमोनियम क्लोराइड, सोडियम साइट्रेट, क्लोरफेनिरेमाइन मेलिएट, मेंथोल सीरप एवं 14. सल्बुटामोल, हायड्रोक्सीथाइल थियोफिललाइन, ब्रोमहेक्साइन शामिल है।

जिले के सभी औषधि विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि इन सभी औषधियों के मिश्रण का क्रय-विक्रय नहीं करें। यदि फर्म या संस्थान में औषधियां संग्रहित है तो उन्हें तत्काल वापिस कर कार्यालय को सूचित करें। निरीक्षण के दौरान उक्त औषधियां संग्रहित पाई जाती है तो उन्हें जप्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
#health #JansamparkMP #jansamparkshajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |