अकोदिया पुलिस ने जप्त की चोरी की गई ट्यूबवेल की मोटर

अकोदिया थाना प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार, दिनांक 05.06.2023 को फरियादी हेमराज पिता दौलतसिहं निवासी ग्राम कैथलाय ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 04-05.06.2023 की दरमियानी रात्रि मे कोई अज्ञात बदमाश उसकी ट्युबवेल की मोटर चोरी कर ले गये है फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना अकोदिया पर अपराध क्रमांक 107/2023 धारा 379 भादवि का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर एंव श्रीमान एसडीओपी महोदय शुजालपुर के निर्देशन मे टीम गठित की जाकर लगातार अज्ञात आरोपी एंव चोरी गई मोटर सायकल की तलाश की जा रही थी। दिनांक 06.06.2023 को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अपनी मोटर सायकल पर एक विघुत मोटर लेकर अकोदिया तरफ आ रहे है मुखबिर की सूचना पर तत्काल रवाना होकर केवडाखेडी जोड पहुचे जहां थोडी देर इंतजार करने के बाद दो व्यक्ति अपनी मोटर सायकल पर बीच मे एक विघुत मोटर लेकर आते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पुछने पर अपने नाम रोहित पिता बाबूलाल निवासी शिवपुरा एंव बंटी पिता विक्रमसिहं निवासी ग्राम मिसरखेडी का होना बताया विघुत मोटर के बारें मे पुछते उक्त मोटर चोरी करना बताया जिसे विधिवत जप्त की गई।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी श्री अरविन्द सिहं तोमर, एएसआई निर्मल तिग्गा, प्रधान आरक्षक आनंद शर्मा, विपिन सिहं तोमर, आरक्षक तेजसिहं एंव थाने के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |