मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परिणय-सूत्र में बंधे 1041 जोड़ों को दिया आशीर्वाद मुख्यमंत्री पन्ना और झाबुआ जिले में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलनों में वर्चुअली शामिल हुए

भोपाल : बुधवार, जून 7, 2023, 15:30 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटियों को बोझ नहीं वरदान समझा जाए, इसीलिए प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएँ लागू कर गई हैं। पंचायत और नगरीय निकायों में आरक्षण तथा महिलाओं के नाम अचल संपत्ति की रजिस्ट्री में विशेष छूट की व्यवस्था भी की गई है। महिलाओं का जीवन आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान पन्ना जिले के अजयगढ़ और झाबुआ जिले के मेघनगर एवं रामा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व से वर्चुअली शामिल हुए। अजयगढ़ में 305, मेघनगर में 458 और रामा में 278 जोड़े परिणय-सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी जीवन की कामना की। उन्होंने पन्ना और झाबुआ कलेक्टर को निर्देश दिए कि परिणय-सूत्र में बंध रही बेटियाँ जिन-जिन शासकीय योजनाओं के लिए पात्र हैं, उन्हें उन योजनाओं से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नव-विवाहित बेटियों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से भी जोड़ा जाएगा। अजयगढ़ पन्ना में हुए सामूहिक विवाह समारोह में खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा तथा जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। झाबुआ जिले की जनपद पंचायत रामा और मेघनगर के कार्यक्रमों में भी जन-प्रतिनिधि और वर-वधु के परिजन उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |