रात में सोए, सुबह उठे ही नहीं! 16 हजार से ज्यादा हार्ट सर्जरी करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट गौरव गांधी का हार्ट अटैक से निधन

साइलेंट अटैक के मामले देश में बढ़ते ही जा रहे है। हाल ही में गुजरात के जामनगर में एक डाॅक्टर के हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया। बता दें कि जाने-माने कार्डियोलाजिस्ट डॉ. गौरव गांधी का मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गौरव गांधी ने अपने मेडिकल करियर में 16 हजार से ज्यादा लोगों की हार्ट सर्जरी की थी और अंत में उनकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

उनकी मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है और घरवाले शोक्ड में है।  परिजनों का कहना है कि मंगलवार सुबह छह बजे जब घरवालों ने उन्हें जगाया, तो वह नहीं उठे। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, डॉ. गौरव गांधी ने हर रोज की तरह सोमवार रात को भी मरिजों का चेक-अप किया था। इसके बाद वह पेलेस रोड स्थित अपने घर चले गए और रात का खाना खाया और फिर थोड़ी देर बाद सोने चले गए।  उनके व्यवहार में या उनके  स्वास्थ्य में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं थी।  इसके बाद जब मंगलवार सुबह छह बजे परिवार के लोगों ने उन्हें जगाया, तो वह उठे ही नहीं।  डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। गौरव गांधी महज 41 साल के थे। डॉ. गौरव गांधी ने अपने मेडिकल करियर में 16 हजार से ज्यादा लोगों की हार्ट सर्जरी की थी और लोगों को हमेशा स्ट्रेस से दूर रहने के लिए सलाह देते थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |