थाना बेरछा पुलिस को मिली सफलता अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुध्द बड़ी कार्यवाही

बेरछा पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता प्राप्त हुई है इसको लेकर बेरछा थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी एवं टोप्पो ने विस्तृत रूप से जानकारी दी और बताया की श्रीमान यशपालसिंह राजपूत (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के मार्ग दर्शन एवं श्री टी. एस बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन तथा श्रीमान भविष्य भास्कर अअपु महोदय अनुभाग बेरछा के नेतृत्व में जिले में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ का अभियान के तहत थाना बेरछा जिला शाजापुर को दो आरोपी पकड़ने में सफलता हासिल की गयी।
दिनांक 07.04.2023 को उनि इनिम टोप्पो थाना प्रभारी थाना बेरछा को मुखबिर की सूचना मिली की सूचना दी कि एक काले रंग की होण्डा मोटर सायकल से दो व्यक्ति अकोदिया तरफ से शाजापुर जा रहे है जिनके पास बैग में मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है जिन्हें जल्द देवला बिहार के पास नाकाबंदी कर गांजे के साथ पकड़ा जा सकता है। सूचना पर थाना बेरछा की टीम ने राजपुत ढाबा के सामने ग्राम देवलाबिहार में घैराबंदी कर दो व्यक्ति जो बिना नम्बर की काले रंग की होण्डा साईन मोटर साईकल से आते दिखे जिन्हे पकडकर उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम अपना नाम जलील खां पिता सलीम खां उम्र 40 साल निवासी ग्राम धाराखेडी थाना कोतवाली शाजापुर व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बालाराम पिता मोतीलाल सोराष्ट्रीय उम्र 53 साल निवासी ग्राम धाराबेडी शाजापुर का होना बताया । आरोपीगणों जलीलखां व बालाराम के कब्जे से 1 पैकेट में 04 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 70 हजार रुपये एवं घटना में उपयोग की गयी होण्डा साईन मोटर साईकिल बरामद किया गया । आरोपीगणों जलीलखां व बालाराम के खिलाफ अपराध क्रमांक 121/23 धारा 8/20

एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द किया गया।

उक्त कार्यवाही में उनि इनिम टोप्पो, उनि केसर राजपूत, सउनि रामेश्वर पटेल, का.प्रआर.368 राजेश पटेल,,का.प्रआर.585 विशाल पटेल, आर.160 रोहित पटेल, आर. 269 रोहित बिलावलिया, आर. 316 राहुल, आर. 140 श्रवण सिन्हा, आर.185 शांतीलाल बर्डे, आर. 324 धर्मेन्द्र ,म.आर. 561 शोभना राजपूत व म.आर. 252 ओमकुंवर की विशेष सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |