लापता बच्चों को खोज रहे माता-पिता को लकड़ी के संदूक में मिली भाई-बहन की लाश, सामने आई मौत की वजह

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दो बच्चों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों की लाश जामिया नगर इलाके के एक घर में लकड़ी के बॉक्स में मिली हैं। एक बच्चे की उम्र लगभग 6 वर्ष है और दूसरे की आठ वर्ष बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जामिया नगर थाना पुलिस ने बताया कि जोगा बाई एक्सटेंशन के हाउस नंबर एफ2 में दो बच्चों की लाश मिलने की सूचना मिली। दोनों बच्चे सगे भाई-बहन थे। एक बच्चा नीरज था, जिसकी उम्र आठ साल थी। वहीं, दूसरी बच्ची आरती(6) थी।

दोनों बच्चों के शव लकड़ी के संदूक मिले। दोनों बच्चे अपने परिवार के साथ रहे थे। बच्चों के पिता बलबीर चौकीदार के रूप में काम करते थे।

पूछताछ में पता चला कि मंगलवार को दोपहर बाद 3 बजे अपने माता-पिता के साथ खाना खाया था। लगभग साढ़े तीन बजे दोनों लापता हो गए। गुमशुदा होते ही परिवार ने भाई बहनों को खोजना शुरू कर दिया। खोजते-खोजते दोनों लकड़ी के बक्से में मिले।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों के शरीर पर कहीं भी चोट का निशान नहीं है। मामला दुर्घटनावश दम घुटने का लग रहा है। हालांकि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर में ईको गाड़ी बन गई आग का गोला, विस्फोट जैसी आई आवाज     |     भारत-पाक तनाव पर MP में भी अलर्ट, ग्वालियर कलेक्टर ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में की बड़ी बैठक     |     दोस्ती की आड़ में धोखा, पति के दोस्त ने धमकी देकर जबरन बनाए संबंध, महिला हुई गर्भवती     |     दतिया में 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा बनाकर की आत्महत्या     |     ये वक्त अंतिम निर्णय लेने का…पाक की हरकतों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान     |     तालाब में अचानक दिखे नंदी! 10वीं शताब्दी की प्रतिमा देखकर हैरान हो गए लोग..     |     मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बदलेंगे मौसम के मिजाज, 12 मई तक दोनों राज्यों में तूफान, गरज के साथ होगी बारिश     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद ओंकारेश्वर भगवान से भारतीय सेनाओं के विजय की कामना! POK मिलाकर हिंगलाज माता मंदिर को पाने के लिए हुई प्रार्थना     |     प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, CM मोहन यादव ने दिए अहम निर्देश     |     CM मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ,बोले- कलाकारों के साथ खड़ी है सरकार     |