ससुराल जाने से पहले दी परीक्षा, दुल्हन के लिबास में एग्जाम सेंटर पहुंची युवती, बाहर कार में इंतजार करता रहा दुल्हा
सतनाः समाज मे शिक्षा का महत्व अब दिखने लगा है और लोग बालिका शिक्षा के साथ साथ महिलाओं को स्वावलंबी बनने प्रेरित करते नजर आ रहे हैं। सतना में भी आज ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां एक दूल्हे के साथ पूरी बारात दुल्हन की परीक्षा देने तक विदाई का इंतजार किया। दुल्हन पहले परीक्षा में शामिल हुई फिर शादी की रस्में निभाई।
दरअसल, दुल्हन बीएड की पढ़ाई कर रही है। जिसकी परीक्षा आज आयोजित की गई थी। शादी के सात फेरे खत्म करने के बाद दुल्हन परीक्षा दी और फिर घर आकर डोली में बैठ पिया के घर निकली। मिली जानकारी के अनुसार सतना शहर के पतेरी सांई बाबा मैरिज गार्डन में नमिता अवधिआ और हिरेन्द अवधिया की पांच जून को शादी थी। इसके बाद 6 जून यानी आज विदाई का कार्यक्रम था। लड़के पक्ष को पता चला कि दूल्हन की आज परीक्षा है। लिहाजा लड़के वालों ने तय किया कि परीक्षा के बाद विदाई होगी।
इसके बाद दुल्हन परीक्षा देने परीक्षा केंद्र में गई। तब तक बारात इंतज़ार करती रही और वापस आने के बाद नमिता अपने पति हिरेन्द के साथ ससुराल बिलौधा गांव के लिए विदा हुई। वहीं अब लड़के पक्ष वालों के इस फैसले की तारीफ पूरे इलाके में हो रही है।