असम से लगती सीमा पर गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत, अरुणाचल प्रदेश से पांच लोग गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश और असम की सीमा पर गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत के सिलसिले में अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले से पांच लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को लिकाबाली थाने में रखा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान बागम तासो, इगिप तासो, मिकजोम तासो, बोम्पर तासो और योंगम न्गुबा के तौर पर हुई है।

सिंह ने बताया, “पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही है और सच्चाई का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है।” अंतरराजीय सीमा पर सोमवार को कथित गोलीबारी में असम के धेमाजी जिले के दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। धेमाजी के लोगों ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया था। कुछ ग्रामीण व्यवस्था करने के लिए वहां पहले पहुंच गए थे। असम पुलिस ने कहा कि वे कथित रूप से गोलीबारी की चपेट में आ गए और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने कहा था कि तीन लोग गोली लगने की वजह से ज़ख्मी थे और उन्हें धेमाजी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां एक शख्स ने दम तोड़ दिया। असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच 804 किलोमीटर लंबी सीमा है और दोनों पक्ष सीमा विवाद को सुलझाने के लिए वार्ता में लगे हुए हैं। सीमा विवाद को हल करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में 20 अप्रैल को दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |