शाजापुर, 06 जून 2023/ कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने गौवंश एवं गौमांस के अवैध रूप से परिवहन करने के उपयोग में लाये गये 2 वाहनों के अधिहरण के आदेश दिये है। विगत 27 जनवरी 2018 को गौवंश के अवैध रूप से परिवहन में जप्त की गई मेटाडोर वाहन एलपीटी 407 क्रमांक एमपी13- जीए4802 तथा 20 दिसम्बर 2019 को गौमांस ले जाते पाये जाने पर मोटर साईकिल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक एमपी42- एमएम8556 को अधिहरण करने के आदेश दिये हैं। साथ ही आदेश के विरूद्ध अपील अवधि 30 दिवस व्यतीत होने के बाद उक्त वाहनो को नीलाम करने के लिए जिला परिवहन अधिकारी शाजापुर को आदेश दिया गया है।