मेमने लेकर थाने पहुंचा युवक, बोला- साहब इनकी मां चोरी हो गई है, ढूंढ दीजिए इनका मिमियाना देखा नहीं जा रहा

खंडवा: खंडवा में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक युवक मेमने लेकर थाने पहुंच गया। यहां पुलिस कर्मियों के सामने उसने अनोखी फरियाद लगाई। युवक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि इन बच्चों को देखो और इनकी मां को ढूंढ कर ला दो। इन बच्चों का मिमियाना हमसे देखा नहीं जाता। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हैरान कर देने वाला मामला खंडवा के मोघट थाना का है यहां एक युवक मोहम्मद मोहसिन मेमनों यानी बकरी के बच्चों के साथ पहुंचा। खंडवा के खानशाहवली क्षेत्र का रहने वाला मोहम्मद मोहसिन जब मेमनों को लेकर थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मी भी आश्चर्यचकित रह गए। जब उससे पूछा गया तो उसने कहा- इन पर दया कर लो और इनकी मां को ढूंढ लाओ।

दरअसल, युवक का कहना है कि बकरी गायब हुई है और हमें पूरी आशंका है कि वह चोरी हो गई है। इससे पहले भी हमारी कई बकरियां और बकरे चोरी हो गए हैं। हर बार हम पुलिस के पास आते हैं, रिपोर्ट लिखवाते हैं। लेकिन, सुनवाई नहीं होती। इसलिए आज इन बकरी के बच्चों को लेकर आया था ताकि इन्हें देखकर पुलिस कार्रवाई कर दे। इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |