लकड़ी का अवैध परिवहन करने पर राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में 10 ट्राली लकड़ी जप्त

शाजापुर, 06 जून 2023/ कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के आदेशानुसार शाजापुर जिले की गुलाना तहसील के ग्राम बेदारनगर में राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग के दल द्वारा लकड़ी का अवैध परिवहन करने पर आज संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय के निर्देशन में तहसीलदार श्री जीवनलाल मोघी, नायब तहसीलदार श्री संदीप इवने, राजस्व निरीक्षक श्री मोहित मण्डलोई, मौजा पटवारी श्री वेदांग जैन, पटवारी श्री सतीश पाटीदार, पटवारी श्री नारायण मालवीय, पुलिस विभाग से थाना प्रभारी श्री वीरसिह देवडा, सैनिक श्री नरेन्द्र, आरक्षक श्री विष्णु दांगी, आरक्षक श्री अरविंद जाटव व वन विभाग से श्री पराग सैनानी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई, जिसमे ग्राम बेदारनगर में शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 617/1 व 617/3 जो कि रास्ता मद में दर्ज है, में स्थित 39 पेड (मुख्य रूप से नीम व ईमली के हरे पेड) कटे हुए पाये गए। मौके से दो लोगों को पकड़ा गया तथा लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए ट्रेक्टर-ट्राली को जब्त किया गया तथा राजसात करने के लिए फोरेस्ट विभाग व पुलिस विभाग के सुपुर्द किया गया। मौके से लगभग 10 ट्राली लकडी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,85,000 हजार रूपये है। साथ ही सलसलाई में स्थित दो आरा मशीन जो कि रफीक पिता मेहबूब और शमसू पिता मेहबूब के नाम से है, को सील किया गया। आरोपी बेदारनगर निवासी मानसिंह, रोशनसिंह पिता दिलीपसिंह, दो अज्ञात लोगो के खिलाफ भा.दं.सं. 1860 की धारा 379, 427, 248 एंव सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3 (1) में प्रकरण सलसलाई थाने में पंजीबद्ध किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |