रेल मंत्री ने हाथ जोड़ ट्रेन को किया विदा, 51 घंटे बाद बालासोर में रेल सेवा हुई बहाल

नई दिल्ली:  केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालासोर घटनास्थल का दौरा किया और रेल ट्रेन की बहाली का जायजा लिया। अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अधिकारियों के साथ मौके पर ही समीक्षा बैठक की। वहीं बहनगा स्टेशन पर भीषण रेल दुर्घटना के 53 घंटे बाद आज रात अप और डाउन दोनों लाइनों पर यातायात बहाल हो गया। रात में करीब 10 बजे डाउन लाइन पर हल्दिया जाने वाली एक कोयला लदी मालगाड़ी को धीमी गति से गुजारा गया। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद अप लाइन पर एक खाली मालगाड़ी को गुजारा गया। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी एवं तमाम वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन के पास खड़े थे।

रेल मंत्री ने लोको पायलट को और ट्रेन के अंत में गार्ड को हाथ हिला कर अभिवादन किया। इस मौके पर रेल मंत्री थोड़ा भावुक हो गए और उन्होंने दोनों हाथ जोड़ कर भगवान से प्रार्थना भी की और कहा कि मुझे बेहद दुख है उन परिवारों के लिए जिनके लोग इस हादसे का शिकार हुए. लेकिन हम इस घटना के जड़ तक जाएंगे। जो भी दोषी होगा उसे सख्त से सख्त सजा देंगे. परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए आप सभी लोगों को बधाई. दूसरी लाइन को भी जल्द शुरू किया जाए।

 रविवार को ही रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि दुर्घटना के ‘मूल कारण’ का पता लगा लिया गया है और इसके लिए जिम्मेदार ‘लोगों’ की पहचान कर ली गई है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह (हादसा) इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और प्वाइंट मशीन में किए गए बदलाव के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह रेलवे सिग्नल के लिए अहम उपकरण ‘प्वाइंट मशीन’ और ‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’ प्रणाली से संबंधित है। वैष्णव ने कहा कि ‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’ में किए गए उस बदलाव की पहचान कर ली गई है जिसके कारण यह हादसा हुआ।v

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |