यूपी पुलिस ने कंटेनर सहित पकड़ी 3 करोड़ की शराब, 1 तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से कंटेनर सहित 3 करोड़ रुपए की शराब बरामद की। आरोपी तस्कर शराब को तस्करी कर अवैध धन अर्जित करने का काम कर रहा था।

पकड़े गए तस्कर ने एसएसपी को दी जानकारी
इटावा जिले की बसरेहर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से करोड़ों रुपए की शराब को बरामद किया। इस पूरे मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने थाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि बसरेहर पुलिस ने एक बड़ा काम किया है। पुलिस के द्वारा शराब और कंटेनर को बरामद किया गया। एसएसपी ने आगे बताया कि हमारी पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कंटेनर को रोका और उसके अंदर से 1540 इम्पीरियर ब्लू ब्रांड शराब को बरामद किया है। जिसकी मार्केट में कुल कीमत 2 करोड़ 15 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है जबकि पकड़े गए कंटेनर की कीमत लगभग 90 लाख रुपए के आसपास बताई गई। इस मामले में एसएसपी ने कहा कि आरोपी तस्कर वगताराम राजस्थान के बाड़मेर दिल्ली का रहने वाला है। यह राजस्थान के सूरतगढ़ जिले में शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

पंजाब से अमृतसर के लिए ले जाई जा रही थी शराब
बसरेहर पुलिस के द्वारा एक तस्कर को गिरफ्तार किए जाने के बाद जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि पंजाब से कंटेनर के जरिए शराब को बिहार राज्य में ले जाने का काम कर रहे थे। जहां पर शराब को अच्छे दामों में बेचा जाता। बिहार राज्य में शराब पूरी तरीके से प्रतिबंधित है और इसका फायदा उठाकर तस्कर इसको बिहार ले जाकर अच्छे दामों में बेचने का काम कर रहे थे।

एसएसपी टीम को मिलेगा 25000 रुपए का इनाम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस टीम की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे पुलिस टीम ने करोड़ों रुपए की शराब को बरामद किया है जोकि पंजाब से बिहार के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस के द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को लेकर पुलिस का उत्साहवर्धन बढ़ाने के लिए पुलिस टीम को 25000 रुपए का इनाम दिया जा रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     असम के गुवाहाटी के पास बड़ा रेल हादसा, कोलकाता एक्सप्रेस के 7 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे— कई यात्री घायल     |     देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1 प्रतिशत पर आई, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा     |     राजधानी दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, चांदनी चौक और आईटीओ समेत इन जगहों पर खराब स्थिति     |     इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |