बहनों के जीवन मे आयेगा क्रांतिकारी बदलाव : जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री सिंह मानपुर की पात्र महिलाओं को योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए

भोपाल : रविवार, जून 4, 2023, 20:05 IST
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना में 10 जून को पात्र बहनों के खाते मे सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की जायेगी। योजना से बहनों की जिंदगी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। जन जातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने उमरिया जिले के मानपुर जनपद में बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृत आदेश पत्र सोंपे।

मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्म-निर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। इस योजना से न सिर्फ महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा बल्कि बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति भी आएगी। योजना से पात्र बहनों के खातों में प्रतिमाह 1000 रूपये और वर्ष में 12 हजार रूपये अंतरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंशा थी कि बहनों तक स्वीकृति-पत्र पहुँचाया जाए, जिससे मेरी बहनों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े, परेशान न होना पड़े। इसलिए पूरे प्रदेश में आज बहनों तक लाडली बहना योजना के स्वीकृत-पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

जनजातीय कार्य मंत्री कहा कि प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना से सभी बालिकाओं को लखपति बनाने का काम किया गया। स्व-सहायता और अजीविका मिशन योजना से महिला समूहों को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। समूह से जुड़ कर महिलाएँ लघु उद्योग संचालित कर अपने परिवार का पालन कर रही हैं। पढ़ने वाले बच्चे, युवा, किसान, व्यापारी, गरीब और हर वर्ग के लोगों के उत्थान और विकास के लिये सरकार काम कर रही है।

मंत्री सुश्री सिंह ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाकर मानपुर क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। मंत्री सुश्री सिंह ने घर-घर से कचरा एकत्र करने वाले कचरा वाहन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर में ईको गाड़ी बन गई आग का गोला, विस्फोट जैसी आई आवाज     |     भारत-पाक तनाव पर MP में भी अलर्ट, ग्वालियर कलेक्टर ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में की बड़ी बैठक     |     दोस्ती की आड़ में धोखा, पति के दोस्त ने धमकी देकर जबरन बनाए संबंध, महिला हुई गर्भवती     |     दतिया में 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा बनाकर की आत्महत्या     |     ये वक्त अंतिम निर्णय लेने का…पाक की हरकतों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान     |     तालाब में अचानक दिखे नंदी! 10वीं शताब्दी की प्रतिमा देखकर हैरान हो गए लोग..     |     मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बदलेंगे मौसम के मिजाज, 12 मई तक दोनों राज्यों में तूफान, गरज के साथ होगी बारिश     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद ओंकारेश्वर भगवान से भारतीय सेनाओं के विजय की कामना! POK मिलाकर हिंगलाज माता मंदिर को पाने के लिए हुई प्रार्थना     |     प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, CM मोहन यादव ने दिए अहम निर्देश     |     CM मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ,बोले- कलाकारों के साथ खड़ी है सरकार     |