संस्कारधानी से 10 जून को होगा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि का अंतरण : मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की वर्चुअल समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 10 जून को राज्य स्तरीय कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ हो। इस दिन बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से एक-एक हजार रूपए की राशि अंतरित की जाएगी। यह बहनों का जीवन बदलने वाली योजना है। योजना का शुभारंभ संस्कारधानी जबलपुर से होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की समीक्षा कर रहे थे। जन-प्रतिनिधि, संभागायुक्त, कलेक्टर्स और अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना में एक करोड़ 25 लाख 6 हजार 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 26 हजार 959 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। स्वीकृति-पत्रों का वितरण 7 जून तक किया जायेगा। साथ ही प्रदेश में 8 जून को विशेष ग्राम सभाएँ होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जन-प्रतिनिधियों द्वारा 30 प्रतिशत स्वीकृति-पत्र लाड़ली बहनों के घर वितरित कर दिए गए हैं। शेष स्वीकृति-पत्रों का वितरण शीघ्र कर दिया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शाम को 6 बजे जबलपुर से सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश कार्यक्रम को देखेगा, वातावरण उत्साह से भरा होगा। कार्यक्रम के बाद दीपोत्सव मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनें इस दिन अपने घरों में दीप अवश्य जलाएँ। उन्होंने बताया कि 1209 करोड़ 65 लाख रूपए की राशि का आहरण कर बैंक में 5 जून को जमा करा दी जाएगी।

बताया गया कि राज्य स्तरीय र्कायक्रम में जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी होगा। लाड़ली बहनों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जायेगी। बहनों द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। विशिष्ट कलाकारों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में पिंक साइकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, चलचित्र, नाटक आदि गतिविधियाँ भी होंगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |