शुक्रवार को ही क्यों होते हैं बड़े रेल हादसे? भारतीय रेलवे के लिए फिर Black Friday साबित हुआ आज का दिन

नई दिल्ली: शुक्रवार का दिन भारतीय रेलवे के इतिहास में ब्लैक फ्राइडे के रूप में जाना जाएगा। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी के टकराने के बाद भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में मरने वाले यात्रियों की संख्या 237 हो गई है और 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। शुक्रवार का दिन और ऐसा भीषण हादसा ये ब्लैक फ्राइडे ही था। देश-दुनिया के इतिहास में शुक्रवार के दिन कई दुर्घटनाएं, हत्‍याएं और हमले हुए हैं। बालासोर रेल हादसा भी इस कड़ी में जुड़ गया है। शेयर बाजार, खेल और दूसरी बड़ी घटनाएं जो शुक्रवार को हुईं।

शुक्रवार को ही हुआ था मुंबई बम ब्लास्ट

 भारत के इतिहास में मुंबई धमाकों को ब्लैक फ्राइडे के नाम से जाना जाता है। 12 मार्च 1993 दिन शुक्रवार और इसी दिन मुंबई एक के बाद एक 12 सिलसिलेवार बम धमाकों से दहल उठी थी। इस दिन हर उस बड़े ठिकाने को निशाना बनाया गया जो मुंबई की शान थी। पूरी दुनिया के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर सीरियल बम धमाके हुए थे। इन बम धमाकों में 257 लोग मारे गए और 713 लोग जख्मी हुए।

शेयर बाजार में ऐसे शुरू हुआ ब्लैक फ्राइडे का सिलसिला

आमतौर पर सबसे अधिक इस शब्द का प्रयोग शेयर बाजार में ही देखने का मिलता है। 13 अक्टूबर 1989 को अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। इसके बाद से कई लोग इस दिन को ब्लैक फ्राइडे कहने लगे। भारतीय बाजार में भी शुक्रवार के दिन कई बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 19 जनवरी 1990 दिन शुक्रवार सेंसेक्स 8.92 प्रतिशत गिरा। 24 अक्टूबर 2008 को सेंसेक्स में एक दिन में1070 अंकों की गिरावट। 28 फरवरी 2020 को कोरोना वायरस ने बाजार में हाहाकार मचाया और सेंसेक्स 1448 अंक गिरकर बंद हुआ था। शुक्रवार के दिन भारतीय बाजार में यह बड़ी गिरावट हुई है।

इतिहास के सबसे दुखद दिनों में शामिल है 30 जनवरी 1948

  30 जनवरी 1948 दिन शुक्रवार यह दिन देश को एक बड़ा जख्म दे गया। 30 जनवरी, 1948 की शाम को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की जान ले ली, जिससे यह दिन इतिहास में सबसे दुखद दिनों में शामिल हो गया। अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हिंसा का शिकार हुए। वह उस दिन भी रोज की तरह शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे थे। उसी समय गोडसे ने उन्हें गोली मारी।

कैसे आया Black Friday नाम

दुनिया में ब्लैक फ्राइडे को लेकर कई मिथक है और अलग-अलग कहानी भी है। पश्चिमी देशों में Thanksgiving Day के बाद आने वाले शुक्रवार को ब्‍लैक फ्राइडे कहते हैं। आमतौर पर ब्लैक फ्राइडे पर स्टोर बहुत जल्दी खुलते हैं। ब्लैक फ्राइडे का नाम इसलिए भी पड़ा कि इस दिन भारी छूट मिलती है। 1950 के दशक में फिलाडेल्फिया में पुलिस बलों ने थैंक्सगिविंग के बाद के दिन की अराजकता को बताने के लिए ब्लैक फ्राइडे शब्द का इस्तेमाल हुआ। अमेरिका में 24 सितंबर 1869 में सोने की कीमतें औंधे मुंह गिरी उसके बाद ब्लैक फ्राइडे टर्म का इस्तेमाल हुआ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |