ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ शिक्षक, दर्जनभर लोगों ने मिलकर ऐसे पार किए पैसे, एक आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। जिले की करैरा पुलिस ने दो माह पूर्व एक शासकीय शिक्षक के साथ 13 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपियों में से एक को पश्चिम बंगाल से पकड़ लिया है। जबकि अभी 8 आरोपी फरार है। इन आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करके उन पैसों को निकाल लिया। हालांकि कुछ बैंक खातो को पुलिस ने हॉल्ड करा दिया है, अब उन खातों में करीब दो लाख रुपए ही बचे है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक 17 अप्रैल 2023 को महुअर कॉलोनी निवासी शासकीय शिक्षक उदयनारायण शर्मा के साथ अज्ञात बदमाशों ने ऑनलाइन ठगी करते हुए बैंक खाते में से 13 लाख रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब पड़ताल की तो ठग पश्चिम बंगाल के अलावा अन्य शहरों के निकले। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से एक आरोपी मोहम्मद फिरदोश निवासी मालदा पश्चिम बंगाल को उसके घर से पकड़ लिया है, जबकि अभी इस मामले में 8 से 10 आरोपी फरार है। पकड़े गए आरोपी ने ठगी गई रकम में से पैसा अपनी पत्नी, मां व अन्य रिश्तेदारों के खातों में डालकर तुरंत निकाल लिया था।

पुलिस ने कुछ बैंक खातो में पैसे की निकासी पर रोक लगवाई है, लेकिन उन खातों में महज दो लाख रुपए ही शेष बचे है। 11 लाख रुपये आरोपियों ने खर्च कर दिए। टीआई सुरेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोहम्मद को पुलिस ने कोर्ट से 8 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस दौरान घटना से जुड़े हर पहलू पर जानकारी जुटाकर काम कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पश्चिम बंगाल के अलावा झारखंड के भी है। यह आरोपी देश भर में लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को अंजाम देते है वहीं इनके सहयोगी लगभग हर राज्य में फैले हुए है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |