ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में 233 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा लोग हुए घायल

नई दिल्ली : ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम को यात्री ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं. इसी बीच उसके पास की पटरी से गुजरते हुए यशवंतपुर से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन उतरी हुई बोगियों से बाजू से टकरा गई. ओडिशा के मुख्‍य सचिव पीके जेना के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत हो गई है और 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्रेन हादसे के बाद राज्य दिवस समारोह रद्द करते हुए एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. घायल लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया है. राहत और बचाव दल दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं. घायल कुछ यात्रियों को बालासोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. मेडिकल कॉलेज और बालासोर के आसपास के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है.
https://twitter.com/ANI/status/1664785169134305282?t=lT56n6HALiz9HEMiRH1Y2w&s=19
अपने एक ट्वीट में पीके जेना ने लिखा, “ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है. दुर्घटनास्थल से @SRC_Odisha की ताजा रिपोर्ट में यह आंकड़ा 207 बताया गया है. घायलों की संख्या लगभग 900 हो चुकी है.”
रेल मंत्रालय ने NDTV से कहा है कि, ”करीब 8 से 10 बोगी पटरी से उतरी हैं. यह किसी ट्रेन से टक्कर नहीं है, मालगाड़ी से भी कोई टक्कर नहीं है. जब ट्रेन डिरेल हुई तब बगल की पटरी से यशवंतपुर से हावड़ा ट्रेन गुजर रही थी. उधर पटरी से उतरकर ट्रेन की बोगी आ गई और फिर ये नुकसान पहुंचा है.”
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा की ट्रेन दुर्घटना को लेकर मुआवजे की घोषणा की है. वैष्णन ने ट्वीट किया है – ओडिशा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन हादसे में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को दो लाख रुपये और मामूली घायलों को 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी.
अधिकारियों ने कहा कि हादसा शाम करीब 7.20 बजे बहानागा बाजार स्टेशन के पास हुआ. कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन कोलकाता के पास शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल स्टेशन के लिए जा रही थी. अधिकारियों ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए हैं.
अतिरिक्त डीएमईटी ने बताया कि, हमने 15 एंबुलेंसों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है और मरीजों को सोरो की अस्पताल में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है. कुछ घायलों को अधिक सुविधाओं वाले अस्पतलों में भेजना पड़ सकता है. अधिकारियों के अनुसार, भद्रक से 5 एंबुलेंस भेजी गई हैं.

ओडिशा फायर सर्विसेज के डीजी सुधांशु सारंगी को बचाव कार्यों की निगरानी का जिम्मा दिया गया है. ओडिशा के वरिष्ठ अधिकारियों हेमंत शर्मा, बलवंत सिंह, अरविंद अग्रवाल को डीजी फायर सर्विसेज के साथ बहानागा में ट्रेन दुर्घटना स्थल पर व्यवस्था की निगरानी के लिए भेजा गया है. एनडीआरएफ की तीन यूनिट, ओडीआरएएफ की चार यूनिट और 60 एंबुलेंस मौके पर भेजी गई हैं.

रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के डीआरएम के अनुसार, रेल हादसा होने के बाद कम से कम 13 ट्रेनें या तो डायवर्ट की गई हैं या फिर रद्द कर दी गई हैं.

ओडिशा में रेल हादसा होने पर शनिवार की सुबह होने वाला मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द कर दिया गया है. इस ट्रेन को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाने वाले थे. समारोह सुबह साढ़े दस बजे होना था.

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-
Help line numbers – 033 26382217, 8972073925, 9332392339, 8249591559, 7978418322, 9903370746,044- 25330952, 044-25330953, 044-25354771

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |