Dewas कलेक्टर श्री गुप्‍ता की अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित -स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर डॉ रेणु मरकाम संविदा एनएचएम को सेवा से प्रथक करने के निर्देश दिये

Dewas
—–
अनमोल पोर्टल की ग्रामवार/वार्डवार समीक्षा, कार्य मे लापरवाही पर बीएमओ, बीसीएम, सुपरवाईजर, एक माह का वेतन काटने सहित शोकाज़ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
——-
ग्राम और वार्ड में कार्य नही करने वाली निष्क्रिय आशा कार्यकर्ताओ को हटाने की कार्यवाही कर नवीन आशाओं का चयन करे – कलेक्टर श्री गुप्ता
————-
कायाकाल्प और गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं और चिकिसकीय सेवाए देने पर चिकित्सा अधिकारीयों और सीएचओ को प्रशंसा पत्र देकर किया समानित
——-
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा, सिविल सर्जन डॉ एस.के.खरे, समस्त जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीएमओ, क्षेत्रीय समन्वयक एविडेंस एक्सन इन्दौर रीजन श्री बृजमोहन दुबगे, विकासखण्ड कार्यक्रम अधिकारी, बीईई लेखापाल,सुपरवाईजर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने और कार्य में लापरवाही पर सिविल अस्पताल कन्नौद में पदस्थ डॉ रेणु मरकाम संविदा एनएचएम को सेवा से प्रथक करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आशा कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्‍होंने कहा कि जिले की ग्रामीण और शहरी आशा द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में अच्छा कार्य किया जा रहा है लेकिन कुछ आशाएं कार्य नही कर रही ऐसी निष्क्रिय आशाओं को हटाने की कार्यवाही कर नवीन आशाओं का चयन करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने शिशु स्वास्थ्य एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं की समीक्षा की। बच्चो के जन्म एवं गर्भवती पंजीयन, टीकाकरण, एनीमिया प्रबंधन एवं संस्थागत प्रसव की सेवाओ को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर, उपकरणो, दवाईयों और एस.बी.ए. प्रशिक्षित स्टॉफ की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने अनमोल एप में एएनसी का प्रथम तिमाही मे शत प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं को शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में सम्पूर्ण सेवाएं उपलब्ध हो एवं नॉर्मल डिलीवरी का उचित प्रबंधन एवं चिकित्सक द्वारा निरन्तर मॉनिटरिंग कर गुणवत्तापूर्ण सेवायें प्रदान करने के साथ डिलेवरी आउटकम कि शतप्रतिशत एन्ट्री पोर्टल में करने के निर्देश दिये। शिशु स्वास्थ्य एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की शत-प्रतिशत इंट्री अनमोल एप में बीपीएम द्वारा करवाना सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं में अच्छा कार्य करने वाले स्वास्थ्य सेवको को समानित किया गया। इसमें विगत वर्ष कायाकल्प में शासन के निर्देशानुसार गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं और चिकिसकीय सेवाए देने पर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटावा, बावडिया और रेवाबाग के मेडिकल ऑफिसर डॉ आयुष आचार्य, डॉ भारती पंडोले, डॉ प्रवीण नेमा और संजीवनी क्लीनिक बालगढ़ की डॉ कुहू चौहान को प्रशंसा पत्र दिया गया।फील्‍ड में हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने व श्रेष्ठ कार्य करने पर सीएचसी बलिया की सीएचओ मनीषा तिवारी, लोहार पिपलिया सीएचसी तरुण पाठक, कानकुण्ड सीएचसी विजीता अहिरवार, क्षिप्रा सीएचसी चेतना राठौर, बेडगांव सीएचसी विनायक तिवारी को प्रशंसा पत्र दिया गया।
अनमोल पोर्टल की ग्रामवार/वार्डवार समीक्षा कि गयी जिसमें पदेन कार्य मे लापरवाही और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धी नही करने, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की पोर्टल समीक्षा नियमित नही करने पर टोंकखूर्द बीएमओ डॉ रामपाल सुनवानिया, बीसीएम सारिका काजी ,एवम सुपरवाइजर सियाराम राणा, सीएचओ आरती पवार मीटिंग में अनुपस्थित सुपरवाइजर निलेश राठौर का एक माह का वेतन काटने और सुपरवाइजर कुमेरसिंह , शहरी नोडल अधिकारी डॉ एमएस गोसर, जिला अस्पताल मैटरनिटी इंचार्ज को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। टेलीमेडिसिन कार्य में लापरवाही पर डॉ विनोद पाटीदार को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में टेली मेडिसीन का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जावे आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर टेली मेडिसीन कि जानकारी देवे। आयुष्मान कार्ड पात्र हितग्राहियों के और आभा आईडी के शत-प्रतिशत कार्ड बनाये जाये। आयुष्मान योजना के मरीजो का निःशुल्क उपचार किया जावे। सभी बीएमओ सप्ताह में एक बार अवश्य डिलीवरी पॉइंट का निरीक्षण कर आवश्यक उपकरण दवाइयों सहित अन्य व्यवस्था के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने मैटरनल एण्ड चाइल्ड डेथ के संबंध में विस्तार पूर्वक समीक्षा की। जन्म के समय बच्चे और माता की मृत्यु ना हो इसके लिए डिलीवरी संस्थाओं की विशेष समीक्षा कर निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिये, एनसीडी प्रोग्राम के तहत शत-प्रतिशत एंट्री होना चाहिए। टीकाकरण कार्यक्रम में प्रत्येक बच्चे का शत-प्रतिशत टीकाकरण, विशेष अभियान चलाकर पूर्ण करने के निर्देश जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनिल तिवारी को दिये।
बैठक में क्षेत्रीय समन्वयक एविडेंस एक्सन इन्दौर रीजन श्री बृजमोहन दुबगे ने बताया कि दस्तक अभियान प्रथम चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक चलाया जावेगा। के बारे में विस्तार से बताया गया। कलेक्टर गुप्ता ने सभी बीएमओ को निर्देश दिए की मैदान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पूर्व दस्तक अभियान में छुटे हुए बच्चे या क्षेत्र को चिन्हांकित कर सुक्ष्म माइक्रोप्लान बनाकर आवश्यक उपकरण, दवाई ओआरएस सहित अन्य व्यवस्था अभियान पूर्व कर अभियान में शतप्रतिशत बच्चो की स्क्रीनिंग कर उपचार किया जावे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, अंधत्व कार्यक्रम, आशा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम, ई-संजीवनी, परिवार कल्याण कार्यक्रम में शत-प्रतिशत लक्ष्य की उपलब्धि के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि शासन की मिशन सेहत नया, आयुष्मान भारत योजना, कायाकल्प, स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत नवीन दिशा-निर्देशों का गहनता से अध्ययन कर विकासखंड एवं जिला स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों की विशेष कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन करें। ।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी शर्मा ने जिले में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी तत्पश्चात समस्त कार्यक्रम अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यक्रमों की लक्ष्य उपलब्धि की विस्तृत जानकारी दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |