मुख्यमंत्री श्री चौहान लाड़ली बहनों के घर पहुँचे आरती उतार कर प्रदान किए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति-पत्र

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नेवरी की दुर्गानगर झुग्गी बस्ती पहुँचकर बहनों को उनके घर पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति-पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने हितग्राही बहनों से आत्मीय बातचीत कर उनका सुख-दुख जाना। मुख्यमंत्री श्री चौहान सँकरी गलियों से होते हुए बहनों के घर पहुँचे और बिना किसी औपचारिकता के बहनों एवं उनके परिवार के साथ बैठे। उन्होंने बच्चों के नाम, उनकी पढ़ाई, पति के कामकाज आदि के बारे में जाना। बहनों की आरती उतारी और उन्हें लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों को कोई कष्ट न हो, उन्हें कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े इसलिए घर पर ही बहनों को योजना के स्वीकृति-पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीमती शीतल महावर, श्रीमती सुषमा रायकवार, श्रीमती कांति पाल, श्रीमती सुनीता लोवंशी और श्रीमती उम्मेदी बाई को स्वीकृति-पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों के साथ बना दिल का रिश्ता उनकी बेहतरी और सुखी जीवन के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है। हाल ही में लागू मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी कदम है। योजना के क्रियान्वयन से एक संकल्प पूरा हो रहा है। इससे बहनों का आत्म-विश्वास बढ़ेगा और उनके सपने पूरे होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से बातचीत में श्रीमती सुनीता लोवंशी ने बताया कि योजना से मिलने वाले पैसे, वे अपनी बेटी की पढा़ई पर खर्च करेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीमती उम्मेदी बाई के पेरालिसिस से प्रभावित परिजन के इलाज के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |