भोपाल में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम : मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल गौरव दिवस कार्यक्रम में हुई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था और भोपाल 1 जून 1949 को स्वतंत्र हुआ। आज हम भोपाल का स्वतंत्रता दिवस, गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं। अनेक लोगों ने भोपाल की आजादी के लिए विलीनीकरण में हिस्सा लिया था। यह उनको याद करने का दिन है। भोपाल केवल नवाबों का शहर नहीं राजा भोज द्वारा बसाया गया शहर है। भोपाल के तालाब में राजा भोज की प्रतिमा लगाई है, जो भोपाल की पहचान है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भोपाल गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में भोपाल विलीनीकरण आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजन का सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रानी कमलापति ने अपने स्वाभिमान और नारी सम्मान के लिए छोटे तालाब में समाधि ले ली थी। बच्चों को इतिहास से अवगत कराने के लिए हबीबगंज रेल्वे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति कर दिया है। इसी तरह इस्लामनगर का नाम जगदीशपुर कर दिया गया है। हमारा भोपाल हिन्दुस्तान में स्वच्छतम राजधानी है। स्वच्छता में भोपाल को नम्बर एक बनाना है। इसमें आप सभी का सहयोग जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में नशे का अपराधिक कृत्य नहीं चलने देंगे। भोपाल का इतिहास बहुत गौरवशाली है। राजाभोज सुशासन के सूत्र थे। हमारे प्राचीन इतिहास, परम्परा और जीवन मूल्यों को कुचलने का प्रयास किया गया है। भोपाल का विकास आगे बढ़ा है। इसे और आगे बढ़ाना है। भोपाल को स्वच्छता में नम्बर एक पर भी लाना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी वर्ष से भोपाल गौरव दिवस पर 1 जून को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। भोपाल में कन्वेशन सेंटर बनाया जाएगा। तालाब के ऊपर से रोप-वे चलाने की व्यवस्था की जाएगी। भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भोपाल को दुनिया के शहरों में नम्बर एक बनाने के लिए सभी संकल्प लें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भोपाल शहर की ऐतिहासिक और पुरात्विक विरासत और विकास पर आधारित लेजर-शो का प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम में हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक, सुरेश, गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला और गायिका श्रेया घोषाल ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |