सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में नीमच जिला टाप-5 में शामिल मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी वी.सी.में बधाई
नीमच,,
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मंगलवार को वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्धितीय चरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में नीमच जिला प्रदेश के टाप-5 जिलों में शामिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के टाप पॉच जिलों को इस उपलब्धी पर बधाई दी है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा, कि #मुख्यमंत्री_जनसेवा_अभियान के काफी अच्छे परिणाम प्राप्त हुए है। उन्होने निर्देश दिए, कि कोई भी प्रकरण निराकरण से लंबित ना रहे। उन्होने कहा, कि सुशासन का मंत्र है-जनसेवा अभियान।
घर-घर वितरित किये जायेगें लाडली बहनाओं को स्वीकृति पत्र- मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने वीडियो कॉफ्रेसिंग में कहा, कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत लाडली बहनाओं को गॉव-गॉव, घर-घर जाकर स्वीकृति पत्रों का वितरण किया जावेगा। इसके लिए एक से 7 जून 2023 तक स्वीकृति पत्रों के वितरण का कार्य किया जावेगा और 8 जून 2023 को लाडली बहना ग्राम सभाओं का आयोजन कर, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में जानकारी दी जावेगी। लाडली बहनाओं के खाते में 10 जून 2023 को राशि जमा करने के लिए राज्य स्तरीय समारोह के साथ ही जिला व ग्राम स्तर पर भी समारोह आयोजित किये जावेगें।
कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष नीमच में विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, कलेक्टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गुरूप्रसाद सभी सीएमओ व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP