दमोह। जिले में बढ़ते अपराध चिंता के विषय बने हुए है। ताजा मामला दमोह में देर रात सामने आया। शराबखोरी के चलते कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद घायल युवक को गंभीर हालत मे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
मामले में जानकारी अनुसार बताया जा रहा है, की घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पथरिया फाटक की है, जहां पर आजाद नाम का युवक बैठा हुआ था, तभी उसका भाई अपने साथियों के साथ आया और गाली गलोच करने लगा। जिसके बाद युवक ने उसका विरोध किया तो, उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।