मण्डला – आज नगर पालिका टाउन हॉल में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने नगर के 75 हितग्राहियों को भूमि के पट्टे प्रदान किये। उक्त पट्टे शासन की धारणाधिकार योजना के तहत प्रदान किये गए। जिन हितग्राहियों को भूमि के पट्टे दिए गए वे नगरीय छेत्र के आवासीय व व्यावसायिक हितग्राही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शासन की योजना के अनुसार नगरीय व ग्रामीण छेत्र में रहने वाले ऐसे लोग जो शासकीय जमीन पर दिसम्बर 2020 से काबिज है उन्हें उनकी जमीनों का हक दिया जा रहा है। आज जिन 75 हितग्राहियों को पट्टे वितरित किये गए उनके चेहरों में खुशी साफतौर पर देखी जा सकती थी। हितग्राहियों का कहना था कि उनके घर और दुकान का वर्षों पुराना सपना आज साकार हुआ।