मां बनने के बाद एक्टिंग को अलविदा कह देगी दीपिका कक्कड़, बोली- अब मुझे बनना है हाउसवाइफ

‘ससुराल सिमर का’ की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों बेहद खूबसूरत दौर से गुजर रही है। वह जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही है। इससे पहले दीपिका ने अपने फैंस को बहुत बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वह मां बनने के बाद एक्टिंग छोड़ देगी, वह पूरा ध्यान अपने बच्चे और परिवार पर लगाना चाहती हैं।

दरअसल फैंस को उम्मीद थी कि मां बनने के बाद  दीपिका फिर से पर्दे पर वापसी करेंगी, पर उनकी ये इच्छा अबपूरी नहीं होगी। हाल ही में एक्ट्रेसने एक चैनेल से अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बात करते हुए कहा कि-  ‘मैं प्रेग्नेंसी का ये फेज एन्जॉय कर रही हूं और बेबी का आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं. मैं इतनी ज्यादा एक्साइटेड हूं कि आपको शब्दों में बयां तक नहीं कर सकती। मैंने बहुत यंग ऐज में काम करना शुरू कर दिया था और करीबन 10 से 15 साल तक काम किया.’।दीपिका का कहना है कि- “जैसे ही मेरी गर्भावस्था की यात्रा शुरू हुई, मैंने शोएब से कहा कि मैं काम नहीं करना चाहती और अभिनय छोड़ना चाहती हूं। मैं एक गृहिणी और मां के रूप में जीवन जीना चाहती हूं।” उनके इस ऐलान के बाद फैंस को बड़ा झटका लग सकता  है। दीपिका कक्कड़ आखिरी बार ‘कहां हम कहां तुम’ सीरियल में करण वी ग्रोवर के साथ नजर आई थी।

दीपिका कक्कड़ ने साल 2010 में ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ सीरियल से छोटे पर्दे में कदम रखा था। इस सीरियल में वह ‘लक्ष्मी’ बनी थीं और इस दौरान वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी। फेमस शो ‘ससुराल सिमर का’ करते हुए ही दीपिका की नजदीकियां को-एक्टर शोएब इब्राहिम से बढ़ी थी। दीपिका ने 2018 में शोएब  के साथ शादी की थी. शादी के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म कुबूल किया और अपना नाम बदलकर फैजा कर लिया। जल्दी ही दीपिका और शोएब अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |