किसी माई के लाल में दम नहीं कि गौरीशंकर बिसेन को धक्का दें, बागेश्वर सरकार के दरबार में अपमान पर आयोग अध्यक्ष बिसेन ने दी सफाई

बालाघाट: मध्यप्रदेश शासन में पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री और बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं लेकिन हाल ही में 24 मई की रात्रि में परसवाड़ा भदुकोटा में आयोजित पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में गौरीशंकर बिसेन का अपनी पुत्री और कार्यकर्ताओं के साथ नाराज होकर लौटने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए कहा है कि किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं है कि गौरीशंकर बिसेन को धक्का दे दे। इससे पूर्व बिसेन ने सोशल मीडिया पर पटाक्षेप करते हुए भी सफाई दी थी।

पिछले दिनों बागेश्वर धाम में वरिष्ठ नेता बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन और उनकी पुत्री के द्वारा नाराज होकर अपने वाहन के पास आते हुए वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें खुद उनकी पुत्री आयुष मंत्री और बाउंसर को भला बुरा कहते हुए निकल रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही मीडिया में धक्का देने, दरबार में सुरक्षा कर्मी और पुलिस अधिकारियों के द्वारा न जाने देने की वजह से बहस और तीखी नोक झोंक होने की खबर चली थी जो खूब सुर्खियों में रही।

अब इस मामले में पटाक्षेप करने के बाद खुद गौरीशंकर बिसेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं है कि गौरीशंकर बिसेन को धक्का दे। वहीं आगे कहा कि बड़े बड़े पहलवान हुए उनकी भी हिम्मत नहीं कि बालाघाट या मध्यप्रदेश में धक्का दे दे। साथ ही कहा कि मामला कुछ और था उनकी पुत्री मौसम को लगा कि उनके साथ सुरक्षा कर्मी गलत कर रहे हैं। इसी गलतफहमी की वजह से मामला बन गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |