भोपाल : उज्जैन में रविवार को महाकाल लोक में आंधी और तेज बारिश से मूर्तियों के खंडित होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ ने मामले में अनियमितता के आरोप लगाए हैं और जांच कमेटी बनाई है।
दरअसल, 10 से 25 फीट ऊंची ये मूर्तियां लाल पत्थर और फाइबर रेनफोर्स प्लास्टिक से बनी हैं। इन पर गुजरात की एमपी बाबरिया फर्म से जुड़े गुजरात, ओडिशा और राजस्थान के कलाकारों ने कारीगरी की है।
बता दें कि पीएम मोदी ने 11 अक्टूबर 2022 को उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के नए परिसर ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण किया था। जिसके बाद देश विदेश से लगातार श्रद्धालु महाकाल लोक के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। लेकिन रविवार को चले तेज हवा आंधी से महाकाल लोक में हुए गुणवत्ताहीन निर्माण की पोल खुल गई और सप्तऋषियों की 3 मूर्तियां खंडित हो गई।