मायावती के सुर में सुर मिलाते दिख रहे राजभर! छोड़ा BJP के विरोधियों का साथ, दी ये कड़ी प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश में अपने विवादित बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) एक बार फिर चर्चा में आ गए है। दरअसल बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने रविवार को नये संसद भवन के उद्घाटन की शुभकामनाएं दी। जिसके बाद ओपी राजभर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष को क्या हो गया है कि उन्हें अब दलित प्रेम दिखाई देने लगा।

बता दें कि, रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ। यह उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। प्रधानमंत्री ने नये संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ‘गणपति होमम्’ अनुष्ठान किया। प्रधानमंत्री ने ‘सेंगोल’ (राजदंड) को दंडवत प्रणाम किया और हाथ में पवित्र राजदंड लेकर तमिलनाडु के विभिन्न अधीनमों के पुजारियों का आशीर्वाद लिया। इस उद्घाटन के बाद सभी राजनीतिक दलों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मायावती ने जनता को उद्घाटन की शुभकामनाएं दी। वहीं, तमाम विपक्षी दलों ने उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के हाथों कराए जाने की मांग की।

OP राजभर ने दी प्रतिक्रिया
ओम प्रकाश राजभर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि, “जब राष्ट्रपति का चुनाव था, यही विपक्ष के लोग एकजुट होकर द्रौपदी मुर्मू को वोट नहीं दिए और जब मैंने उन्हें वोट दिया, तब ये मुझे पर आरोप लगा रहे थे। ऐसे में आज इन लोगों पर कौन सी आफत आ गई है या सोच बदल गई है, विपक्ष को क्या हो गया है कि उन्हें अब दलित प्रेम दिखाई देने लगा।”

मायावती का ट्वीट
मायावती ने अपने ट्वीट में कहा कि, ‘‘नये संसद भवन के आज किये गये उद्घाटन के लिए केंद्र को शुभकामनायें। इस नये संसद भवन का परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मानवतावादी सोच तथा उनके बनाये गए पवित्र संविधान की नेक मंशा के हिसाब से देश एवं जनहित में सही व भरपूर इस्तेमाल हो, तो यह उचित होगा।’’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |