देवास = कांग्रेस की महती योजना नारी सम्मान योजना जो कमलनाथ जी ने जारी की है जिसके अंतर्गत प्रत्येक महिला को 15 सौ रुपये महिना आर्थिक सहायता एवं 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वचन दिया है। जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी उक्त योजना लागू करते हुए सभी महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। इसी के चलते ब्लॉक कांग्रेस क्रमांक तीन के अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी एवं नारी सम्मान योजना के संयोजक प्रवेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी कॉलोनी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए जिसके अंतर्गत बड़ी संख्या में माता बहनों ने आकर स्वेच्छा से जानकारी देते हुए अपने फार्म भरवाए। इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेस नेता मनोज हेतावल अजित भल्ला महेंद्र धारू रितेश सांगते राहुल पवार नितिन ठाकुर सुनील शुक्ला सहित क्षेत्र के नागरिक बंधु एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे


मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :