लखनऊ में तेज आंधी-बारिश से कई क्षेत्रों में बिजली संकट, खंभे और पेड़ गिरने से सप्‍लाई बाध‍ित

लखनऊ। राजधानी के कई क्षेत्रों में शनिवार दोपहर आई तेज आंधी के कारण बिजली संकट हो गया। बीस मिनट की आंधी ने दर्जनों बिजली के खंभे उखाड़ दिया। कोई खंभे तार लेकर गिरे तो किसी पेड़ गिरने से बिजली लाइनें ध्वस्त हो गई। इसके कारण राजधानी में बिजली संकट खड़ा हाे गया। बारिश के कारण मरम्मत से जुड़ा काम भी अभियंताओं की टीम घंटों नहीं कर सकी।

मौसम ठीक होने से बिजली को लेकर तो ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी, लेकिन पानी को लेकर जरूर संकट रहा। हुसैनगंज, गोमती नगर, चौक, ठाकुरगंज, अमीनाबाद, सेस प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ जो ग्रामीण क्षेत्रों में आता हैं, यहां बिजली के खंभे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुए। मुख्य अभियंता सिस संजय जैन ने बताया कि सभी खंडों में बिजली आपूर्ति सामान्य करने के लिए टीमें लगाई गई हैं, कुछ स्थानों पर जहां बारिश बंद हो गई हैं, वहां मरम्मत से जुड़ा कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

परिवर्तन चौक से कैसरबाग जाने वाली रोड किनारे लगा विशाल वृक्ष जड़ सहित उखड़कर 33 केवी लाइन पर जा गिरा, इसके कारण आधा दर्जन बिजली के खंभे जमीन से उखड़ गए और लाइनें पूरी तरह ध्वस्त हो गई। इसी तरह कचहरी के पास भी लाइनें बिजली की प्रभावित हुई। गोमती नगर के विवेक खंड, विनय खंड, वास्तु खंड, सेस प्रथम के साउथ सिटी, तेलीबाग, वृंदावन योजना के अधिकांश सेक्टर, महानगर, निराला नगर, निशातगंज सहित शहर के अस्सी फीसद क्षेत्रों में बिजली संकट बना रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |